उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

पत्नी ने अंजान से लिए पैसे……….. तैश में आए पति ने जिंदा फूंका, प्रेम प्रसंग का है मामला

खबर शेयर करें -

आगरा के बापू नगर खंदारी (हरीपर्वत) में गुरुवार की रात 23 वर्षीय मुस्कान को पति ने शक में केरोसिन डालकर जलाया था। युवती ने खुद आग नहीं लगाई थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है। जबकि लव मैरिज की थी। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा लिखा है।

बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान की अपने पड़ोसी अमन से दोस्ती थी। परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। दोनों प्यार करते थे। सात माह पहले दोनों का निकाह करा दिया। अमन किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। गुरुवार की रात मुस्कान की जलने से मौत हुई थी। कमरे में केरोसिन की कैन पड़ी मिली थी। उस समय पुलिस को यह अंदाजा नहीं था कि पति ने आग लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  आध्यात्मिकता की ओर पहला कदम...उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अमन से पूछताछ हुई तो फूट-फूटकर रोने लगा। बोला पत्नी ने अंजान शख्स से पैसे लिए थे। पत्नी अलीगढ़ के एक युवक से फोन पर बात करती थी। युवक ने ऑन लाइन पत्नी को कुछ रुपये भी भेजे थे। उसने इस बात पर नाराजगी जताई थी। पत्नी उस पर दबाव बना रही थी कि अलीगढ़ चलकर रहने लगे। आशिक के घर के पास रहने के लिए कहती थी। गुस्से में वह पागल हो गया था। उसे मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  संवाद से समाधान की ओर... पुलिस कर्मियों के लिए शुरू हुई अनूठी योजना

मुस्कान के भाई ने पुलिस को बताया कि अमन ने दो माह से बहन का जीना दुश्वार कर रखा था। बात-बात पर उसके साथ मारपीट करता था। पिछले दिनों मुस्कान ने भाई को फोन करके अमन की शिकायत भी की थी। परिजनों केा इस बात का अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी का विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। पुलिस का कहना है कि पति के बयान और महिला की मां की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन बना मुसीबत... उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भूस्खलन, गंगोत्री हाईवे फिर धंसा

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी