उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

प्रेम जाल का पांसा….किशोरी से रेप और धमकी, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र का है। आरोप है कि युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में बच्चों के साथ आखिर क्या हुआ?... शिकायतों के बाद बाल आयोग सख्त, जांच के आदेश से मची हलचल

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने उनकी पुत्री को परिवार या किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

इससे भयभीत होकर बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी करन सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में