उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बदल रहा मौसम…अब बारिश और बर्फबारी का दौर, ये हैं आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो ठंड को कुछ हद तक कम कर सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज और कल प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, बुधवार को मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

इसके अलावा, 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3400 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। सूखी ठंड का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में