उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी

दलबदल……कांग्रेस के इस बड़े नेता समेत इतने लोगों ने पकड़ा भाजपा का कमल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता समेत अनुसूचित समाज के 105 लोगो को पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने भाजपा कुमाऊं सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, भाजपा  कार्यकर्ता पार्टी का मान सम्मान है। राष्ट्रहित सर्वोपरी की भावना से काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकाश का पर्व या आत्मा का उत्सव?... जानें दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य

उन्होंने कहा भाजपा की सदस्यता लेने के बाद आप सभी की समाज के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत माता को उसके परम वैभव तक लेकर जाने के सपने को साकार करने के लिए आप सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वाले अभी नवागंतुकों को सर्वप्रथम अपने अपने बूथ पर काम कर अपने बूथ को मजबूत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कानून के रखवालों पर हमला... तेज रफ्तार थार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, SSP पहुंचे अस्पताल

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता होता है, इसलिए अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा कार्यकर्ता पहले देश फिर दल फिर मैं की भावना से काम करता है। आगामी आम चुनावों में आप सभी भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, जिला संयोजक चंदन सिंह बिष्ट, खीमानन्द शर्मा, रंजन बर्गली, भुवन आर्या, राजेन्द्र जीना, अमन भट्ट, ग्राम प्रधान मीना बुडलाकोटी, एडवोकेट तनुज तलवार शाह, हितेश शाह, पूजा कर्नाटक, मनोज कुमार मौर्य, प्रकाश कुमार, ऋतु टम्टा, मसरूर अहमद खान समेत भारी संख्या में अधिवक्ता एवं अनुसूचित समाज के लोग मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में