क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

मनचले की हिमाकत……महिला से शादी की जिद, मांग भरने की भी कोशिश! बीच बाजार बखेड़ा

खबर शेयर करें -

आपने प्यार के किस्से तो देखे और सुने होंगे, लेकिन झारखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बोकारो के एक मॉल से महिला बाहर निकली। महिला के पीछे-पीछे एक युवक चलने लगा। वह मैडम-मैडम कह कर उसे रोकने की कोशिश करने लगा। महिला युवक को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगी। तभी युवक उसे दौड़ाने लगा और महिला की मांग भरने की कोशिश करने लगा। यह सब देखकर महिला जोर से चिल्लाने लगी। उसने युवक को धक्का दिया जिससे कि वह गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, मनचले युवक की इस हिमाकत से अवाक महिला के शोर मचाने पर बोकारो मॉल के पास मौजूद भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। फिर स्थानीय सिटी पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। दरअसल, सेक्टर चार निवासी महिला बोकारो मॉल से मार्केटिंग कर पैदल घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

इस क्रम में आरोपी युवक मैडम मैडम संबोधित करता हुआ रोकने का प्रयास कर रहा था। उसकी बातों को नजरअंदाज कर महिला चलती जा रही थी। इस बीच आरोपी युवक दौड़कर उसके सामने जा खड़ा हुआ और उससे शादी कर लेने की जिद करने लगा।

महिला के चीखने पर आरोपी युवक ने अपनी जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली। उसमें से सिंदूर निकालकर महिला के मांग में सिंदूर डालने का कोशिश कर रहा था। इस बीच महिला ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, फिर भीड़ ने उसे दबोच लिया। जांच में यह बात सामने आई की उसकी पत्नी उसे छोड़कर कहीं भाग गई। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी