उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी का शर्मनाक सच!…हादसे के मौके पर मानवता लुप्त, कर डाली वारदात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सड़क हादसे के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हादसे में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में यह घटना उस समय सामने आई जब सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। इस मामले में 3 मार्च 2026 को गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से किसी ने मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 305 (बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की है। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2), 315 और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आमतौर पर हादसे के समय लोग घायलों की मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन इस मामले में आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में