क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

खाकी पर फिर दाग………एसआई की करतूत, बंदूक की नोंक पर महिला सहकर्मी से रेप

खबर शेयर करें -

तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने महिला सहकर्मी को हवस का शिकार बना लिया। खबर है कि आरोपी ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज हो गया और गिरफ्तार के बाद जांच जारी है। पीड़िता ने शीर्ष अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना पुलिस में सब इंस्पेक्टर भवानी सेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर महिला कॉन्स्टेबल के साथ बंदूक की नोक पर कथित तौर पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। घटना 16 जून की है। आरोपी ने कथित वारदात को जयशंकर भूपलपल्ली जिले के एक गेस्ट रूम में अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

रिपोर्ट के मुताबिक, कालसेवाराम पुलिस स्टेशन में काम करने वाली महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि एसआई सेन ने रेप करने से पहले सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दी थी। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोप सच पाए गए। इसके बाद आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई। खबर है कि IG एवी रंगनाथ ने सेन को स्थाई रूप से पुलिस सेवा से बाहर करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी