क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

किसी की बलि दो………कान में आती थी आवाज, पहले मुर्गे और फिर मासूम बेटे का काट दिया गला

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने ‘दिमागी रूप से अस्वस्थ’ एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर अपने 4 साल के बेटे की गला काटकर उसकी ‘बलि’ दे दी। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और उसे किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में आरोपी कमलेश नगेशिया (26) की बातों पर उसके परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार-रविवार रात रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गए और कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। उन्होंने बताया कि रात में कमलेश अचानक उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह अपने बड़े बेटे अविनाश को उठाकर आंगन में ले आया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

जब पत्नी जागी तो उसने बच्चे को नहीं देखा। वह बाहर निकली और पति कमलेश से बेटे के बारे में पूछा। तब कमलेश ने उसे बताया कि उसने बलि चढ़ाने के लिए उसका गला काट दिया है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों और गांववालों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

एक अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को बताया था कि उसे एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें उसे बलि चढ़ाने को कहा जाता है।’  पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले उसने अपनी मां की हत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन तब परिजनों ने रोक लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कमलेश को पकड़ लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी