खेल/मनोरंजन राष्ट्रीय

अजब-गजब…..पापा की परी का नया कारनामा, स्कूटी लेकर सड़क छोड़ घर में जा घुसी

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद भावुक करने वाले होते हैं, जबकि कुछ काफी मजेदार होते हैं। इन वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। यह वीडियो एक हादसे का है, लेकिन इस देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सड़क पर रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के तरीकों से लोगों को जागरूक करती है। लेकिन कोई घर की छत पर ही गाड़ी चढ़ा दे, तो। स्कूटी चलाने वाली लड़कियों की खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स लड़कियों को पापा की परी कहकर पुकारते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़कियों के कारनामे को देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज़िंदगी देने गई थी, मौत लेकर लौटी!....लापरवाही पर भड़का आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छप्पर वाले घर की छत में एक स्कूटी धंसी गई है। इस पर दो लड़कियां भी सवार हैं और उनकी मदद एक लड़का कर रहा है। वीडियो देखने पर लग रहा है कि उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हुई है और सीधा जाकर छप्पर पर गिरी है। छप्पर में स्कूटी इतनी बुरी तरह से धंसी हुई है कि लड़कियां बाहर भी नहीं आ पा रही हैं। उनको बाहर निकालने में एक लड़का मदद कर रहा है। कुछ लोग खड़ा होकर यह नजारा देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माटी की बेटी ने जगाया गर्व… स्नेह राणा लौटी घर, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों की गूंज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर infojawabarat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि पांच लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, कौन कहता है कि दीदी की गलती है गलती तो हमारी है, क्योंकि हम घर ही रास्ता में बनवा दिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो