उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- किशोरी की रहस्यमय मौत……अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। एक किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि परिजन उसके शव को दफनाने के लिए उत्तरप्रदेश के रामपुर शहर ले गए। इससे पहले कि वह अंतिम संस्कार करते, पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों पर शक जताया गया है। पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने बनाया चोर... कई बार खा चुका जेल की हवा, फिर भी नहीं सुधरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़गंज निवासी शफीक अहमद की 15 वर्षीय पुत्री शबाना की बीते दिवस घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद शाम को परिजन शव को दफनाने के लिए अजीमनगर रामपुर उत्तर प्रदेश ले गये। इसी बीच पुलिस को किशोरी की हत्या की सूचना मिली। हत्या की सूचना के चलते तत्काल पुलिस टीम को रामपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की बड़ी कार्रवाई... अवैध तमंचा फैक्ट्री पर छापा, हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

परिजन किशोरी के शव को दफनाते इससे पहले वहां पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शपथ ग्रहण में बवाल... कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में दे दनादन

जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के का कहा कि किशोरी की मौत हुई है जिसके चलते अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। अगर परिजन कोई तहरीर नहीं देते है तो पुलिस के द्वारा स्वयं मुकदमा दर्ज करा जायेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में