आपदा उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

पहाड़ दरका और भरभराकर गिर गई इमारत… उत्तराखंड में भूस्खलन का खौफनाक मंजर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने से सड़क संपर्क प्रभावित हो रहा है, वहीं कई इमारतों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। टिहरी गढ़वाल जिले के कद्दूखाल क्षेत्र में बुधवार शाम हुए भूस्खलन के दौरान एक जर्जर भवन देखते ही देखते ढह गया। राहत की बात यह रही कि भवन पहले से खाली था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

सुरकंडा के पास चम्बा-मसूरी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए) पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए। खतरे को देखते हुए दो रेस्टोरेंट, आसपास के अस्थायी खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद पास स्थित पुराना भवन भी ढह गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में गुरुवार को स्कूल बंद

भवन गिरने के साथ ही उसके आसपास रखा सामान और पानी की कई टंकियां भी नीचे खाई में जा गिरीं। भूस्खलन से ऊपर स्थित एक अन्य भवन की नींव भी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो यह भवन भी असुरक्षित हो सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई को भूस्खलन की संभावित वजह माना जा रहा है। खुदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा कमजोर हुआ और भारी बारिश के बीच जमीन खिसक गई। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  9 जुलाई को संभलकर रहें!... नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गुरुवार के लिए देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट लागू किया गया है। विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज गर्जना के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 10 जुलाई के लिए भी पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध से बदलेगी गांवों की तस्वीर!... नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा विस्तार, 702वीं समिति शुरू

लगातार बारिश का असर हरिद्वार में भी साफ दिखाई दिया। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा। भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक और सिटी अस्पताल के आसपास दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ, जबकि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जलभराव में एक निजी बस फंस गई। शहर के कई इलाकों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में