उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

आ रहा है मानसून…जल्द ही लगेगी बरसात की झड़ी, ये है पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है और इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। 20 जून को राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, जिसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल से होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में असर दिखाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे गढ़वाल क्षेत्र में भी सक्रिय होगा। इससे पहले राज्य के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है, जो आगामी कुछ दिनों तक बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा... उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, दो की मौत

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले ही प्रवेश कर चुका है। ऐसे में उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में अब केवल 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...आरक्षण पर बड़ा अपडेट, जानें स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 24 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिलों में मानसून के प्रभाव के बाद अपेक्षाकृत अधिक बारिश हो सकती है।

राजधानी देहरादून में भी पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। बृहस्पतिवार को दो बार बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शब्दों से लात-घूंसों तक’... महिलाओं में दे दनादन, वीडियो वायरल

राज्य में सक्रिय प्री-मानसून गतिविधियों के बीच अब मानसून की औपचारिक दस्तक का इंतजार किया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि भारी बारिश की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में