जन मुद्दे देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत…. इतने लाख तक की आय पर अब नहीं लगेगा टैक्स

खबर शेयर करें -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से बाहर होगी। इस बदलाव से वेतनभोगी व्यक्तियों को टैक्स में काफी राहत मिलेगी। नई आयकर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, और स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने के बाद यह सीमा 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी, जिससे वेतनभोगी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर बार मेयर की कुर्सी पर जमाता था धाक... इस बार पकड़ा गया तो नगर निगम में मच गया महाभारत!

वित्त मंत्री ने इस फैसले को मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी मदद बताया और कहा कि इससे घरेलू खपत, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, आयकर स्लैब और दरों में भी बदलाव किया जाएगा, जिससे सभी करदाताओं को लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक दिन सबको यहीं आना है...’ हाईकोर्ट की दो टूक टिप्पणी से मचा हड़कंप, सरकार को 2 महीने की मोहलत

इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस में छूट की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी। किराए से होने वाली आमदनी पर टीडीएस में छूट की सीमा भी बढ़ाकर छह लाख रुपये की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक लापता हुए अधिवक्ता, 17 दिन बाद मिला शव!... मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

वित्त मंत्री ने नॉन-पैन मामलों के लिए उच्च टीडीएस के प्रावधानों को बनाए रखने की बात कही, और अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की सीमा को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया। इस कदम से करदाताओं को अतिरिक्त राहत मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के