क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

हद हो गई… सरकार की मंत्री और भाजपा नेत्री को अश्लील कॉल और मैसेज, ये है मामला

खबर शेयर करें -

हद हो गई… सरकार की मंत्री और भाजपा नेत्री को अश्लील कॉल और मैसेज, ये है मामला 

भारतीय जनता पार्टी की नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को कॉल और मैसेज के जरिए तंग करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। खबर है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी की नेता को फोन पर अश्लील मैसेज भेजता था। आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और जांच चल रही है। फिलहाल, आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कांड... बालिका से दरिंदगी पर हिंदू संगठनों का आक्रोश, जुलूस के बीच पुलिस से हुई झड़प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी का नाम अमोल काले है। उसकी उम्र 25 साल है और उसने मुंडे को फोन करने की बात कबूल की है। पुलिस ने काले को पुणे से गिरफ्तार किया और उसे मुंबई ले जाया गया। खबर है कि कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध गैस रिफिलिंग...छापे से मची खलबली, ऐसे फूटा भांडा

महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने इस मामले में पुणे के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मुंडे को अश्लील कॉल करता था और मैसेज भेजता था। मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी बीते कुछ दिनों से फोन के जरिए भाजपा नेता को निशाना बना रहा था। उसके खिलाफ भाजपा के नरीमन पॉइंट स्थित कार्यालय में सोशल मीडिया टीम के सदस्य निखिल भामरे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन सिंदूर’...भारतीय स्ट्राइक से दहला PoK, कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त, पाकिस्तान बौखलाया

भामरे की शिकायत के आधार पर मुंबई नोडल साइबर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। उसके खिलाफ BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 के साथ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस केस में और भी लोग शामिल थे या नहीं और आरोपी की मंशा क्या थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी