उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत सुसाइड

गांव का नेता नहीं रहा… जंगल में मिला प्रधान का शव, जताई जा रही ये आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में संजय कुमार को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव ननकुड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास एक बांज के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र फकीर राम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अब न डर, न देरी...चारधाम यात्रा में शुरू हो रही सुपर-सेफ हेली सेवा! ये है अपडेट

पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने बताया कि संजय कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, उन्होंने किन कारणों से यह कदम उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक चिट्ठी भारत माँ के नाम’.... उत्कृष्ट रचनाओं के लिए भारती भट्ट और सुमन बर्गली सम्मानित

संजय कुमार हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिना किसी विरोध के ग्राम प्रधान चुने गए थे। दो सप्ताह पहले ही उन्होंने पद की शपथ ली थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय कुमार मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति थे, जो गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनकी अचानक मृत्यु से सभी हैरान और दुखी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने फिर ली करवट!...उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि ग्राम प्रधान का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में