उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

मित्र पुलिस का अमानवीय कृत्य……महिलाओं के फाड़े कपड़े, भड़क उठे पंचायत प्रतिनिधि

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में पुलिस का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। आरोप है कि पुरूष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। इससे ग्राम प्रधान संगठन में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश प्रवक्ता पुष्पा रावत ने शनिवार को देहरादून में महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए अवमानीय व्यवहार  की न्यायिक जांच किए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिस ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और आंदोलन का नेतृत्व मुख्यमंत्री को रविवार को गुलदस्ता भेंट कर रहा है। इस बात को लेकर उत्तराखंड के महिला पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच करने तथा दोषी पुलिस जवानों तथा अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड किए जाने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार उप खनिज से लदे ट्रक ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पुष्पा रावत ने आज प्रेस को जारी बयान में कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस के पुलिस जवानों ने पहले पंचायत प्रतिनिधियों के कपड़े तक फाड़ दिए। महिलाओं का खुले आम अपमान किया गया।

महिलाओं को रानी पोखरी थाने में बंद तक किया गया।  उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्यवाही के समय आंदोलन का वर्तमान नेतृत्व चुपचाप बैठ रहा। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस जवानों को पीछे कर पुरुष पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ जो हरकत किया है।  संगठन उसकी निंदा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, गरजा बुल्डोजर

उन्होंने आज ईमेल से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस कृत्य के लिए दोषी पुलिस जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कमजोर नेतृत्व ने पुलिस प्रशासन के सम्मुख घुटने टेक दिए है।  शनिवार को महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ देहरादून की सड़कों में इस प्रकार का अत्याचार होता है और रविवार को गुलदस्ता मुख्यमंत्री को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की घोषणा... इन स्थानों में खुलेंगे फायर स्टेशन

इसने  महिला पंचायत प्रतिनिधियों के घावो में नमक छिड़क दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने दोषी पुलिस जवानों तथा पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड नहीं किया तो मुख्यमंत्री का उत्तराखंड को राज्य के हर क्षेत्र में विरोध किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में