उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

बारिश से मुश्किलें…..भूस्खलन से बंद हुआ ये हाईवे, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश लगातार मुश्किलें बढ़ा रही है। बारिश के बीच चमोली के कर्णप्रयाग में चटवापीपल क्षेत्र में भूस्खलन के चलते मलबा आने और दलदल बनने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। यह हाईवे मंगलवार रात करीब दस बजे से अवरुद्ध है। प्रशासन ने ट्रैफिक को कर्णप्रयाग-पोखरी से रुद्रप्रयाग और हल्के वाहनों को कर्णप्रयाग-सरमोला-गौचर मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

वहीं, यमुनोत्री धाम और इसके आसपास के क्षेत्रों, जैसे खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायणपुरी और फूलचट्टी में लगातार बारिश हो रही है। बड़कोट तहसील क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। यमुनोत्री धाम के चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम

कर्णप्रयाग के थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर एक ट्रक दुर्घटना की वीडियो को चटवापीपल भूस्खलन बताकर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे की है और इस तरह की गलत जानकारी फैलाना चिंता का विषय है।

थानाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक समाचारों पर ध्यान न दें और सच्चाई के लिए विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में