उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

दूल्हा है मेरा पति!….दुल्हन की चौखट पर महिला का हंगामा, फिर….

खबर शेयर करें -

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। शुक्रवार की शाम को जब बारात आने वाली थी, उसी दौरान एक महिला पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंची और उसने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी से जुड़े कोर्ट मैरिज के दस्तावेज और तस्वीरें दिखाईं। इस घटना के बाद लड़की के परिवार के लोग स्तब्ध रह गए, जबकि दूल्हे ने बारात लेकर आना भी छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी का बड़ा एक्शन...चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

यह मामला नगर पंचायत सुबेहा के जवाहर नगर मोहल्ले का है, जहां राम उजागर की बेटी सपना की शादी लखनऊ स्थित राजाजीपुरम के रहने वाले बाबा दीन के बेटे संदीप कुमार से तय हुई थी। 22 नवंबर को शादी की तारीख तय थी, लेकिन शादी से कुछ समय पहले एक महिला पुलिस के साथ थाने पहुंची और उसने दावा किया कि संदीप कुमार से उसकी शादी तीन साल पहले कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। महिला ने कोर्ट मैरिज के कागजात और दोनों की वैवाहिक तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा मानकों की अवहेलना... प्रशासन ने उठाया सख्त कदम, एक और FIR

महिला ने पुलिस से कहा कि संदीप कुमार उसके पति हैं और अब वह धोखा देकर दूसरी शादी रचा रहा है। महिला के आरोप सुनकर थाना प्रभारी संजीव कुमार यादव और पुलिस पूरी तरह चौंक गए। इसके बाद महिला पुलिस बल के साथ दुल्हन के घर पहुंची और दुल्हन के पिता राम उजागर से मिली, जहां उसने संदीप कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके परिवार की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कम्बख्त इश्क... आधी रात प्रेमिका के घर प्रेमी की एंट्री और उड़ गए सबके होश!

इस घटना के बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी और संदीप कुमार के खिलाफ धोखा देने और विवाह को लेकर लाखों रुपए के नुकसान का आरोप लगाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने संदीप कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी