उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड 2027 का महासंग्राम…भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, कई दिग्गजों की उम्मीदों पर ब्रेक!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए इस बार पैराशूट प्रत्याशियों की बजाय जमीनी और स्थानीय नेताओं पर दांव लगाने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि मजबूत स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता देने से टिकट वितरण के दौरान होने वाले असंतोष को कम किया जा सकेगा।

पार्टी ने आगामी चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनज़र हाल में हुई कोर ग्रुप की बैठकों में यह संकेत दिया गया कि किसी भी मंत्री या विधायक को सीट बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन साबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में भूचाल!...कांग्रेस के इस नेता ने बदला पाला

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि सभी मंत्री और विधायकों को अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र में ही फोकस करने को कहा गया है। साथ ही, अन्य सीटों पर भी स्थानीय स्तर पर मजबूत और सक्रिय नेताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  22 हजार उपनल कर्मियों की उम्मीदें बढ़ीं!... सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब सरकार की बारी

पिछले चुनावों में कुछ नेताओं की सीट बदले जाने और अन्य दलों से आए चेहरों को अंतिम समय में टिकट दिए जाने से पार्टी को कई स्थानों पर आंतरिक असंतोष झेलना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार शीर्ष नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, करीब आधा दर्जन मंत्री और विधायक दूसरी सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन नए निर्देशों के बाद उनकी रणनीति पर विराम लग गया है। इससे उन नेताओं को भी झटका लग सकता है जो अपने पारंपरिक क्षेत्र से बाहर सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें 👉  Video में देखें खौफनाक मंजर!...उत्तराखंड में उफनते नाले के आगे नहीं टिक पाया नया पुल, तेज बहाव में बही गाड़ियां

भाजपा अब “सर्वाधिक जीत की संभावना” के फॉर्मूले के साथ-साथ संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दे रही है, ताकि 2027 में हैट्रिक का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में