उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल पर्यटन हिल दर्पण

मुक्तेश्वर पहुंचे राज्यपाल……..पलायन रोकने में इस योजना को बताया सहायक, दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें -

नैनीताल/मुक्तेश्वर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मंगलवार को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुक्तेश्वर स्थित सरगाखेत में मधुवन होमस्टे का भ्रमण किया। उन्होंने होमस्टे में बने स्थानीय उत्पादों की भी जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने स्थानीय होटल और होमस्टे संचालकों से उनके व्यवसाय में आ रही चुनौतियों और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र फल पट्टी के रूप में विकसित है लेकिन आसपास मंडी नहीं होने के कारण हल्द्वानी जाना पड़ता है, उन्होंने क्षेत्र में एक मंडी की शाखा खोलने का भी अनुरोध किया। लोगों ने आसपास की लिंक रोड की मरम्मत के लिए भी अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

राज्यपाल ने उपरोक्त सभी समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि मुक्तेश्वर का यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां वर्ष भर पर्यटकों की आमद रहती है, इसको मध्य नजर रखते हुए इस क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं दिए जाने के प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में होमस्टे के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। होमस्टे योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को होमस्टे में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस विभाग में सहायक निबंधकों को मिली नियुक्ति

राज्यपाल ने कहा कि होमस्टे के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के अंतर्गत लोगों को जो भी समस्याएं आ रही है उनका समाधान करने की कोशिश की जाए। इस अवसर पर सीडीओ अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, पर्यटन अधिकारी अतुल उप्रेती, होमस्टे संचालक दिलाबर सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं... ये बने कुमायूं मण्डल के अपर निदेशक, लिया चार्ज
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में