उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर क्राइम

*जंगल किनारे संचालित हो रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद*

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जंगल किनारे संचालित हो रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से सरगना को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ह‌थियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा की है। एसएसपी टीएस मंजूनाथ ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर के आर्यनगर में जंगल के किनारे एक सुनसान खेत में अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोपनीय जांच करायी गयी। तथ्य सही पाये जाने पर गदरपुर थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को तीनों टीमों ने आर्यनगर के जंगल में एक साथ धावा बोला। मौके से फैक्ट्री को चलाने वाला सरगना मेहर सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आठ देसी तमंचे, एक देसी रिवाल्वर, दो देसी बंदूक के अलावा 12 कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

साथ ही भारी मात्रा में असलाह बनाने के लिये उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह उप्र के रामपुर, रूद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर एवं कालाढूंगी क्षेत्र में हथियारों को बेचते हैं। उसका लड़का महेन्द्र सिंह और उसका बुआ का लड़का दर्श्ज्ञन सिंह निवासीगण गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर भी इस धंधे में उसका सहयोग करते हुए हैं। महेन्द्र सिंह हथियारों की आपूर्ति करता है और दर्शन सिंह हथियार बनाने के काम में सहयोग करता है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास है। मेहर सिंह के खिलाफ गदरपुर और केलाखेड़ा में विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दर्शन सिंह के खिलाफ एक दर्जन और महेन्द्र सिंह के खिलाफ दो अभियोग पंजीकृत हैं। तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...तैयारी तेज, इस दिन जारी हो सकती है अधिसूचना
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में