उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव राजनीति हल्द्वानी

निकाय चुनाव की सरगर्मी… बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, इन्होंने ली सदस्यता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के मध्य कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के प्रयासों से हल्द्वानी, दमुआढूंगा और डहरिया की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना और महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... भाजपा नेता की कार में मिली शराब की पेटियां, कांग्रेस का हंगामा

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उनका कहना था कि महिलाएं समाज की ताकत हैं और उनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस पहल से महिलाओं को राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा... प्रत्याशी का चुनावी बैनर उतारते युवक की करंट से मौत

सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में हेमा आर्या, मीना देवी, पुष्पा देवी, कमलेश देवी, सरिता देवी, माया देवी, जीवंती देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, मीनाक्षी देवी, विमला देवी, पूजा देवी, हीरा देवी, नैना देवी, दीक्षा आर्या, रेखा देवी, तारा देवी, निकिता आर्या, रिया आर्या, दीपक चंद्र, नीमा देवी, जानकी देवी, ममता देवी, बिना देवी जैसी कई महिलाएं शामिल थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... ट्रैक्टर ट्रॉली ने छात्रा को रौंदा, दर्दनाक मौत
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में