उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

सैलून में चल रहा था गंदा काम…… 800 रुपए में मनपसंद लड़की से मसाज, ऐसे हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

पुलिस ने मामले दो को हिरासत में लिया
उत्तरप्रदेश के मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में मोहनपुरी नाले वाली रोड पर सैलून में मसाज पार्लर चलाए जाने की शिकायत पर छापेमारी की गई। यहां मौजूद कुछ युवती मौके से निकल भागी, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया। पुलिस ने इस सैलून/मसाज पार्लर को बंद करा दिया है। संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ की ओर से सैलून को सील करने की रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... इस स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित

मोहनपुरी नाले वाली रोड पर शराब ठेके के ऊपर गैलेक्सी यूनीसेक्स सैलून है। सैलून में मसाज पार्लर चलाने और देह व्यापार की शिकायत स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद उत्तम सैनी से की थी। उत्तम सैनी ने एक युवक को छानबीन के लिए सैलून में भेजा। युवक से 800 रुपए मसाज के लिए गए और उसे कमरे में भेजा गया। मसाज पार्लर चलाए जाने की पुष्टि होने के बाद युवक ने कॉल कर उत्तम सैनी को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गौला पुल पर अधूरी सड़क... प्रशासन पर पूर्व सीएम गए भड़क, दी चेतावनी

इसके बाद उत्तम सैनी और उनके साथ भाजपाई स्थानीय लोग सैलून पहुंच गए और घेराबंदी कर ली। पुलिस को शाम करीब 6.20 बजे सूचना दी गई और पूरा मामला बताया। यह भी बताया मसाज पार्लर में चार युवतियां और एक युवक है। हालांकि पुलिस 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और इस दौरान अंदर मौजूद चारों युवतियां वहां से निकलने लगी। युवतियां होने के कारण पब्लिक ने उन्हें नहीं रोका।

यह भी पढ़ें 👉  WhatsApp का नया टूल... अब झटपट होंगे ये काम

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पकड़े गए युवक को थाने लाया गया और सैलून को बंद कराया गया है। अवध शुक्ला की ओर से मसाज पार्लर/सैलून संचालक के खिलाफ तहरीर सिविल लाइन पुलिस को दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी