उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

ठिठुरन बढ़ी, लेकिन मौसम सूखा… क्यों नहीं बन पा रहे बर्फबारी के हालात?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर शुरू होने के बावजूद प्रदेश में बारिश का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। पिछले कई दिनों से सुबह–शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का इंतजार अब भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद ही तापमान तेजी से नीचे जाता है और शून्य के करीब पहुंचने पर बर्फबारी की स्थितियाँ बनती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भयावह दुर्घटना... ट्रेन से कुचलकर शिशु हाथी की मौत, दो घंटे थमा रेलमार्ग, मचा हड़कंप

इस बार अब तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केवल एक–दो बार ही हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि सामान्य तौर पर नवंबर की शुरुआत से ही पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ता है। ठंडी हवाएँ सर्दी बढ़ा देती हैं, लेकिन मानसून की विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल स्तर पर नहीं पहुँच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अलर्ट की घंटी...पुलिस के ऑपरेशन ने बढ़ाई हलचल

मौसम विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में