उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून

चारधाम यात्रा….अन्नकूट पर्व पर बंद हुए गंगोत्री के कपाट

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के तहत प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे, जिन्होंने “हर-हर गंगे, जय मां गंगे” के जयकारों से धाम को गुंजायमान कर दिया।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ प्रारंभ हुई थी। कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के माध्यम से मुखबा स्थित गंगा मंदिर में ले जाया जाएगा, जो शीतकालीन पड़ाव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग... 90 से अधिक बीमार, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई कार्रवाई

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12:05 बजे बंद होंगे। यमुनोत्री में भी कपाट बंदी की तैयारियां जोरों पर हैं। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को खरसाली गांव के लिए रवाना किया जाएगा, जहां श्रद्धालु शीतकाल में मां यमुना के दर्शन और पूजा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण अग्निकांड...मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में आग, 8 बाइकें स्वाहा

यात्राकाल के दौरान, शुक्रवार शाम तक दोनों धामों में 15,21,752 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे, जिसमें गंगोत्री धाम के 8,11,000 और यमुनोत्री धाम के 7,10,000 तीर्थयात्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की बर्बरता... पहले घसीटा फिर बेरहमी से पीटा! आहत महिला ने दी जान, एसओ पर एक्शन

चारधाम की यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर को भी जीवित रखती है। दोनों धामों के शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को एक अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में