उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

घर में घुसकर मारपीट और बदसलूकी… तूल पकड़ा वरिष्ठ पत्रकार की मौत का मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत का मामला नया मोड़ ले गया है। देहरादून पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पंकज का पोस्टमॉर्टम हो चुका था, लेकिन परिजनों की अपील पर बुधवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

अरविंद के अनुसार, उनका बड़ा भाई पंकज अपने घर में पत्नी लक्ष्मी मिश्रा के साथ दून विहार जाखन में रहते थे। 15 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अमित सहगल अपने कुछ साथियों के साथ पंकज के घर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

अभियुक्तों ने पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे, जिससे उनके मुंह से खून बहने लगा। आरोप है कि एक युवक ने कहा, “ये हार्ट और लिवर का मरीज है, इसके पेट और सीने पर मारो।” मारपीट के बाद पंकज का मोबाइल छीना गया। जब पत्नी लक्ष्मी मदद के लिए पुलिस को कॉल करना चाह रही थीं, तो उनके मोबाइल को भी छीना गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद पंकज ने राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा और कसा...यहां दो पर हुई बड़ी कार्रवाई

अरविंद के अनुसार, घटना के बाद पंकज और लक्ष्मी रात में डर के कारण पुलिस और मेडिकल सहायता के लिए नहीं गए। 16 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे पंकज ने दर्द से कराहते हुए पत्नी को आवाज दी। जब पत्नी उठीं, तब तक पंकज बिस्तर से उठकर अचेत होकर जमीन पर गिर गए। पड़ोसियों की मदद से परिवार ने एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पंकज की मौत हो गई।

मुंबई से आए अरविंद ने एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात कर दोबारा पोस्टमॉर्टम की अपील की। उनका आरोप है कि पहले पोस्टमॉर्टम में आरोपी अमित सहगल किसी तरह की सेटिंग कर सकता था, क्योंकि उसका इतिहास है कि वह डॉक्टरों को ब्लैकमेल करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव... 24 उपाध्यक्ष-34 महासचिव समेत नई टीम तैयार

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अरविंद की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में आरोपी अमित सहगल और उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में