उत्तर प्रदेश अजब- गजब देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

आश्चर्यजनक… जिंदा मिली सात फेरों से पहले मरी दुल्हन! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

शादी के समारोह के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसने सभी को चौंका दिया। सात फेरों के बंधन में बंधने से पहले एक दुल्हन की अचानक हार्ट अटैक से मौत की खबर आई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे में उसे जिंदा बरामद कर लिया। दरअसल, शादी के दिन दुल्हन मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन वहां से वह अपनी सहेली के साथ फरार हो गई। इस बीच, दूल्हे के पिता ने बदनामी से बचने के लिए हार्ट अटैक का बहाना बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन... ये तीन अफसर हुए सस्पेंड

यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र की है। जहां एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। डॉ. भारत भूषण अपने परिवार के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर में रहते हैं। उनके बेटे विजय भूषण की शादी झांसी के आचार्य योगर्षि अविनाश की बेटी डॉ. सुषुम्ना शर्मा से तय हुई थी। दुल्हन के परिजन तीन दिन पहले ही शहर में आ गए थे और एक बारात घर में रुके हुए थे। शादी 18 फरवरी को होनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन... ये तीन अफसर हुए सस्पेंड

मेकअप के लिए दुल्हन कुछ लोगों के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन वहां से यह खबर आई कि उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन... ये तीन अफसर हुए सस्पेंड

हालांकि, पुलिस ने अगले दिन, यानी बुधवार को दुल्हन को मध्य प्रदेश के मुरैना से सही सलामत बरामद कर लिया। पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर से भागने का निर्णय लिया। दूल्हे के पिता ने बदनामी से बचने के लिए हार्ट अटैक का बहाना बनाया। इस घटना के बाद यह मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो