उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

होटल में कांड……फंदे पर झूलता मिला युवक, बेड पर बेसधु पड़ी थी महिला मित्र

खबर शेयर करें -

एक सनसनीखेज घटना में युवक का शव होटल के कमरे में लटका मिला है। यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जबकि उसी कमरे में युवक के साथ एक महिला भी थी, जो बेहोश पाई गई। बुधवार रात यह घटना पारा स्थित क्राउन इन होटल में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अभिषेक वर्मा (25) पारा क्षेत्र का निवासी था और एक निजी पैथालॉजी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। वह बुधवार सुबह घर से बिना बताए निकला था, लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं आया, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। अभिषेक की बाइक होटल के बाहर खड़ी मिली, जिससे उसके दोस्तों को शक हुआ। जब वे होटल पहुंचे और मैनेजर से पूछताछ की, तो पता चला कि अभिषेक एक महिला के साथ होटल में ठहरा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

जब उसके दोस्तों ने होटल के कमरे का दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए। अभिषेक का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी महिला मित्र बेसुध अवस्था में पाई गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

अभिषेक की शादी चार दिसंबर को तय थी, और इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी