उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार……रिश्वत ले रहा राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्यवाही की है। इस बार जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा का है, जहां शिकायतकर्ता ने अपने पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 में भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी...उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, रहें सतर्क

शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई की। 5 अक्टूबर 2024 को, राजस्व उप निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सियासी भूचाल...सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा वार

विजिलेंस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली और उसकी चल और अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। निदेशक सतर्कता, डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को उनकी तत्परता के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अगर किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिकों को सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त कदम है, जिसमें सभी को मिलकर भाग लेना चाहिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में