उत्तर प्रदेश देश/दुनिया राजनीति हिल दर्पण

बकाया बिल पर बवंडर…… काट दिया भाजपा जिलाध्यक्ष के पानी का कनेक्शन और फिर…

खबर शेयर करें -

भाजपा जिलाध्यक्ष का पानी का कनेक्शन काटने पर हंगामा हो गया। मुरादाबाद के कंजरी सराय में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जिलाध्यक्ष का चार हजार रुपये के बकाए बिल के कारण कनेक्शन काटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपाई एकजुट हो गए और नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके चलते कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से तबाही...भूस्खलन से मलबे में दबी बस और ट्रक

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि उन्होंने 2011 में अपनी पत्नी के नाम पर कंजरी सराय में मकान खरीदा था और तब से अब तक सभी बकाए बिलों का भुगतान कर दिया था। हालांकि, नगर निगम के अभिलेखों में पुराने मालिक का नाम अभी तक दर्ज है, और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से 4 हजार रुपये के बकाए बिल का भुगतान नहीं हो सका था, फिर भी नगर निगम के संविदा कर्मचारी ने उनका पानी का कनेक्शन काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम की चुनौती... बर्फबारी का दौर शुरू, अभी और बिगड़ेंगे हालात

इसके बाद भाजपा नेताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर जिलाध्यक्ष के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो आम नागरिकों के साथ क्या हाल होगा। भाजपाइयों का आरोप था कि इतने छोटे बिल के कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई अनुचित थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हादसा... एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, शव बरामद

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि ऐसा कोई कनेक्शन काटने का मामला नहीं हुआ है और वे इस घटना से अनभिज्ञ हैं, क्योंकि वह एक कार्यक्रम में व्यस्त थे।

हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम को इस मामले में हड़कंप मच गया और कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस
उत्तराखण्ड चुनाव देहरादून राजनीति

*चुनाव रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का कार्य करेंगे विस्तारक*

खबर शेयर करें -लोस चुनाव की रणनीति के तहत 70 विस क्षेत्रों के लिए भाजपा की विस्तारक टीम रवाना देहरादून।