उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

मातम में बदला हंसी-खुशी का माहौल….गेट गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार गहरे सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, मामला कालाढूंगी के वार्ड नंबर 7 का है। रविवार देर शाम विक्रम सिंह अधिकारी की पांच वर्षीय बेटी हस्मिता अधिकारी (जिसे परिवार में गौरी के नाम से पुकारा जाता था) घर के आंगन में खेल रही थी। खेल के दौरान वह लोहे के स्लाइडिंग गेट पर झूलने लगी, तभी अचानक गेट अपने ट्रैक से निकलकर उसके ऊपर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उसे कालाढूंगी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस आंगन में कुछ देर पहले तक बच्ची की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता रामनगर गैस एजेंसी में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं स्थानीय लोग भी परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में