अजब- गजब देश/दुनिया राष्ट्रीय

आसमान में फिर खगोलीय घटना…… 18 साल बाद दिखा ऐसा अद्भुत नजारा, वैज्ञानिक भी चकित

खबर शेयर करें -

भारत के आसमान में एक बार फिर खगोलीय घटना हुई। आधी रात को आमसान में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर वैज्ञानिक भी चकित रह गए। वैज्ञानिकों ने बताया कि एक नजारा 18 साल बाद देखा गया है। अक्टूबर में भी ऐसा दोबारा से देखा जा सकेगा।

दरअसल बुध और गुरुवार की रात आसमान में शनि का चंद्रग्रहण देखा गया। बुधवार देर रात छाए बादलों ने शनि और चंद्रमा की लुकाछिपी शुरू होने के बाद खलल भी डाला मगर रात 1 बजकर 44 मिनट से अगले कुछ मिनटों के लिए यह दृश्य बेहद स्पष्ट दिखा। खगोल विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो से गरमाया माहौल...बारावफात जुलूस में भाषण देने वाले मुफ्ती गिरफ्तार

शनि का चंद्रग्रहण लगभग 18 साल बाद भारत के साथ आसपास के कई देशों में नजर आने वाला था। बनारस के युवा अध्येता वेदांत पांडेय के अलावा बीएचयू के वैज्ञानिकों और शहर के कई जिज्ञासुओं ने भी अपने टेलिस्कोप से इस नजारे को देखा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस...हल्द्वानी को सीएम धामी का बड़ा तोहफा

वेदांत ने अपने पांच इंच मिरर वाले टेलिस्कोप से खींची हुई तस्वीर भी ‘हिन्दुस्तान’ को भेजी है। इस तस्वीर में चंद्रमा की सतह के पीछे से उदय होता शनि देखा जा सकता है। इसके बाद सतह के साथ शनि ने अपना स्थान बदला। वेदांत ने बताया कि यह दृश्य लगभग आधे घंटे यानी 2.25 बजे तक दिखा। बादलों के कारण पूरा नजारा नहीं देखा जा सका। वेदांत के अनुसार लगभग तीन महीने बाद 14 अक्तूबर को इसे दोबारा देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धीकरण पर सियासी भूचाल!... राहुल के वार पर धामी का करारा पलटवार

एक कतार में आ जाते हैं चंद्र, शनि

बीएचयू के अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ. कुंवर अलकेंद्र प्रताप सिंह ने भी बुधवार रात इस घटना का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ में चंद्रमा और शनि एक कतार में आ जाते हैं। धरती से यह ग्रहण जैसा दिखता है। यह खगोलीय घटना भारत के अलावा अलग-अलग समय पर श्रीलंका, म्यांमार, चीन और जापान में भी देखी गई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो