उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

उत्तराखंड भाजपा का पावर प्ले… महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जुटे संगठन के तीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। भट्ट लगातार दूसरी बार इस पद पर चुने गए हैं, जो राज्य की भाजपा संगठनात्मक राजनीति में एक नया रिकॉर्ड है। उनसे पहले किसी भी प्रदेश अध्यक्ष को दोबारा यह जिम्मेदारी नहीं मिली थी।

मंगलवार को देहरादून स्थित होटल सन पार्क इन में आयोजित भाजपा की प्रदेश परिषद बैठक के दौरान केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद एवं मंत्रीगण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डॉक्टरों के लिए बड़ा तोहफा... स्वास्थ्य मंत्री की स्थानांतरण नीति समेत ये बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि भट्ट के नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे भट्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह और कल्पना सैनी को राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला से दुष्कर्म...बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के दसवें प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे पहली बार 30 जुलाई 2022 को अध्यक्ष बने थे और अब पुनः निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पहले किसी भी अध्यक्ष को लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी नहीं मिली थी।

भट्ट के नेतृत्व में भाजपा ने हाल के वर्षों में कई सांगठनिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी भट्ट को पुनर्निर्वाचन पर शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी की अस्मिता पर मां का हमला?... पूर्व बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप! अब SIT खोलेगी सच्चाई की परतें

अब तक के भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षों की सूची

अध्यक्ष का नाम कार्यकाल
पूरन चंद शर्मा 2000–2002
मनोहर कांत ध्यानी 2002–2004
भगत सिंह कोश्यारी 2004–2007
बची सिंह रावत 2007–2009
बिशन सिंह चुफाल 2009–2013
तीरथ सिंह रावत 2013–2015
बंशीधर भगत 2020–2021
मदन कौशिक 2021–2022
महेंद्र भट्ट 2022–वर्तमान
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में