उत्तर प्रदेश अजब- गजब राष्ट्रीय हिल दर्पण

खुशियों का घर बना अखाड़ा…सुहागरात पर दूल्हे के छूते ही दुल्हन ने उड़ा दिए होश!

खबर शेयर करें -

शादी की पहली रात हर नवविवाहित जोड़े के लिए खास मानी जाती है। लोग इस पल को लेकर कई सपने संजोते हैं, लेकिन कभी-कभी हकीकत बिल्कुल अलग होती है। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है, जिसमें यह रात विवाद में बदल गई।।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के बेटे धर्म कुशवाहा की शादी बिलरख गांव की मिथलेश से तय हुई थी। शादी गोहांड के एक गेस्ट हाउस में पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुई। 21 फरवरी की रात सभी रस्में पूरी होने के बाद 22 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। दूल्हा सुहागरात को लेकर उत्साहित था, लेकिन कमरे में पहुंचते ही स्थिति बदल गई। दुल्हन ने दूल्हे को साफ शब्दों में छूने से मना कर दिया और कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है। उसने बताया कि परिवार के दबाव में यह विवाह किया गया है और वह पति के साथ नहीं रहना चाहती।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की एंट्री से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति... कांग्रेस ने 2027 के लिए कसी कमर

दुल्हन की बात सुनते ही घर में हड़कंप मच गया। रात भर समझाने-बुझाने की कोशिशें होती रहीं, मगर बात नहीं बनी। अगले दिन दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां आपसी बातचीत का प्रयास किया गया। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए दोनों तहसील रवाना हो गए। यह घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो