उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में एसएसपी का एक्शन….सड़क पर पुलिस, कंट्रोल रूम से निगरानी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद को अपराधमुक्त बनाने और महिला सुरक्षा के लिए सख्त रुख अपनाया है। उनकी पहल से चैकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है। हाल ही में, मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को रात्रि के समय सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

इसके परिणामस्वरूप, सभी थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग की व्यवस्था की है। 02.09.2024 की रात को, एसएसपी ने औचक निरीक्षण के तहत सीसीटीवी कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने चैकिंग प्वाइंट्स की स्थिति की समीक्षा की, पुलिसकर्मियों की लोकेशन की पुष्टि की और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की। एसएसपी ने निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, साथ ही जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

इस अभियान के तहत, यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने पर कुल 900 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 3,54,500 रुपये का राजस्व जमा करवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 61 वाहन सीज किए गए और 48 चालकों के डी.एल. निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 70 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में