उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा……..क्रेन में फैला करंट, बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें -
रूड़की। भगवानपुर क्षेत्र में फैक्ट्री में काम के दौरान करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान बिजली का तार टच होने से क्रेन में करंट फैल गया। चालक ने क्रेन से कूदकरकिसी तरह जान बचाई। जबकि बाइक इसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई।  जबकि महिला का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लोधी वाला गांव में निर्माणधीन फैक्ट्री में क्रेन से कार्य करते वक्त ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टच हो गई। तभी बाईक सवार 21 वर्षीय रविंद्र व उसकी पत्नी जमुना चपेट में आने से झुलस गई। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रविन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगा कहर... फिर खतरे की बड़ी चेतावनी! रहें सतर्क

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मॉर्चरी में भेज दिया है। जबकि उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक सहजाद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरपा कहर... बादल फटने से मची भीषण तबाही, मलबे में दबे घर
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में