उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

बेखौफ चोरों का आतंक!…हल्द्वानी में ज्वेलर्स शॉप से उड़ाया सोना-चांदी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस की चौकसी को खुली चुनौती दे रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बेखौफ चोर दुकान को निशाना बनाकर कीमती सोना-चांदी समेट ले गए और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में यह चोरी हुई। बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से भीतर दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि दुकान के पास चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी, जिससे पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

सुबह जब दुकान मालिक को चोरी की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्त केवल कागजी साबित हो रही है, जबकि चोर बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस घटना ने मुखानी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि इलाके में फैले भय के माहौल को खत्म किया जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में