उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

गैस को लेकर बढ़ी टेंशन… उत्तराखंड में सिलेंडर के लिए लाइनें, कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

खबर शेयर करें -

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। फिलहाल पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है, लेकिन एलपीजी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है। इसी कारण सरकार ने कुछ समय के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में भी इस स्थिति का असर देखने को मिल रहा है। कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक 3 मार्च से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। उत्तराखंड गैस एजेंसी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चमन लाल ने बताया कि कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले ग्राहक लगातार सिलेंडर की मांग कर रहे हैं, लेकिन एजेंसियों के पास स्टॉक उपलब्ध नहीं है, इसलिए सप्लाई संभव नहीं हो पा रही है।

सरकार ने फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। केवल अस्पताल, हॉस्टल और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी संस्थाओं को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी है, लेकिन बुकिंग के नियम में बदलाव किया गया है। पहले जहां दूसरा सिलेंडर 21 दिन बाद बुक किया जा सकता था, वहीं अब इसे 25 दिन बाद बुक किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और इसकी आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के कारण ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते कई देशों में ईंधन की सप्लाई पर दबाव बना है, जिसका असर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर भी पड़ा है।

मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चर्चा की है और राज्य सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में