उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल सुसाइड हिल दर्पण

सट्टे के जाल में फंसा किशोर…उठाया खौफनाक कदम, वीडियो ने खोला राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले  में सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद से परेशान एक 17 वर्षीय किशोर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मामला कोटाबाग क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जगदीश (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर कथित रूप से सट्टे के जाल में फंस गया था और पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों के दबाव में था। आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने यह कठोर कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

बताया जा रहा है कि किशोर ने मौत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए सट्टे के पैसों को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस वीडियो को जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटाबाग क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा और जुए का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण यह लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में