उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी!…13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन खरीदी, नियम तोड़े और अब गई हाथ से... नैनीताल में 14 मामलों में बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति ने शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, कला और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके योगदान को पहचान देने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई थी। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई थी। अब दोनों पुरस्कारों की राशि में फिर से बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रहस्यमयी मौत... नदी किनारे मिली BDC सदस्य की लाश, आखिर क्या हुआ था?

अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृत एवं कला, बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा और चमोली की नंदा सती को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

चंपावत की रितिका बगौली दानू को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा, देहरादून की नीतू रानी को समाज सेवा, शिक्षा एवं बहादुरी और हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा के लिए पुरस्कार मिला।

नैनीताल की लतिका को खेल और पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल को खेल, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन पदों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट की रोक

पिथौरागढ़ की कलावती देवी और रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को सामाजिक कार्य के लिए पुरस्कार मिला। टिहरी की सरिता कोठियाल देवी और उत्तरकाशी की स्वतंत्री बधानी को सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं ऊधमसिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की मातृशक्ति को सम्मान और अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में