उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

टैक्सी ड्राइवर बन गया राक्षस… अस्मत बचाने नैनीताल के जंगल में भागी युवती – ऐसे बीती अंधेरी रात

खबर शेयर करें -

नैनीताल घूमने आई दिल्ली की एक युवती के साथ सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि टैक्सी चालक ने युवती को सुनसान जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात डर के साये में छिपकर बिताई।

पीड़िता के अनुसार वह प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत जगहों पर घूमने जाती है। इसी कारण वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में घटी घटना ने उसे अंदर तक डरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

युवती ने बताया कि उसने गुरुवार को हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की टैक्सी किराये पर ली थी। नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर पहले आरोपी चालक ने कार को पटवाडांगर मार्ग की ओर जंगल की तरफ मोड़ दिया। विरोध करने पर उसने गाड़ी तेज भगा दी और करीब दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन भी छीन लिया। युवती के अनुसार उस समय चालक नशे में था।

विरोध के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी बीच युवती किसी तरह टैक्सी से उतरकर नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग निकली। आरोपी ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन युवती सड़क के नीचे बने कलवर्ट में छिप गई और पूरी रात बाहर नहीं निकली। हर आहट पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

उसने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही थी, उसके इरादे गलत हैं। घटना के समय उसका बस एक ही ख्याल था – किसी तरह हैवान से बचना। इसी डर में वह अंधेरे जंगल में काफी दूर तक भागती रही, ताकि आरोपी की नजरों से दूर रह सके। ठंड और डर के बीच, उसने पूरी रात किसी तरह बिताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

युवती ने कहा, “मैं प्रकृति से बेहद लगाव रखती हूं। शायद उसी का आशीर्वाद था कि मैं सुरक्षित बच पाई।” सुबह उजाले के साथ उसने हिम्मत जुटाई और सड़क की ओर निकलकर मदद मांगी। बल्दियाखान में एक महिला को उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में