उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

टल्ली युवकों का तांडव!…आईआरबी जवान से मारपीट, लाठी से हमला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक आईआरबी जवान को कुछ शराबियों ने बुरी तरह पीट डाला। यह घटना तब हुई जब आईआरबी जवान अनिल सिंह गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। शराबियों ने अनिल की लाठी छीन कर उसी से हमला किया और लात-घूंसों से भी पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 से रोजगार तक, धामी सरकार का बड़ा प्लान!... 7,844 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला?

अनिल ने बताया कि वह 11 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में कुछ शराबी लड़के उनका रास्ता रोक कर अभद्रता करने लगे। अनिल को घायल कर आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  खबर दिखाने से पहले लेनी होगी इजाजत?... ‘न्यूजरूम बंद हो जाएंगे’ की दलील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

मुखानी पुलिस ने अनिल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में