उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… लापता महिला का जंगल में मिला शव, फैली सनसनी

हल्द्वानी। लापता महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिलने से सनसनी फैली हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता थी और उसकी तलाश जारी थी। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने पुलिस को जंगल में महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं रामनगर हिल दर्पण

उत्तराखंड… यहां बाघिन का शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में रविवार सुबह वन कर्मियों को एक बाघिन का शव मिला। शव पर चोट के निशान थे, और सिर से काफी खून बह रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाघिन की मौत हाथियों के झुंड के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कैबिनेट विस्तार… कौन रहेगा अंदर और कौन होगा बाहर, फैसला हाईकमान पर!

उत्तराखंड में भाजपा सरकार में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। राज्य में पहले से ही चार कैबिनेट पद खाली थे, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… नवरात्रि और ईद पर्व पर ट्रैफिक डायवर्ट, ये रहा प्लान

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में आगामी नवरात्रि और ईद पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। यह डायवर्जन प्लान 31 मार्च से 2 अप्रैल तक, प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक लागू रहेगा। यातायात डायवर्जन प्लान: बरेली रोड से आने वाले वाहन: समस्त वाहन जो बरेली रोड से आ रहे हैं […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

भू-माफियाओं का कारनामा…ऐसे बेच डाली सरकार भूमि, आयुक्त भी हैरान

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री दीपक रावत के सचिव और मंडलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, अतिक्रमण, सिंचाई गूल, खतौनी संशोधन, मुआवजा सहित कई मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की गई। आयुक्त ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

हादसों का उत्तराखंड… दंपत्ती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

आयुक्त का औचक निरीक्षण… बेस अस्पताल में कॉकरोच की भरमार! मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी। शनिवार को मुख्यमंत्री दीपक रावत के सचिव और आयुक्त दीपक रावत ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां अस्पताल की गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बाल रोग विभाग में बेड पर कॉकरोच की शिकायत मिली, जो जांच में सही पाई गई। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा…आठ भाषाओं में ब्रॉशर का प्रकाशन, मिलेंगी ये जानकारियां

उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने इस साल की यात्रा के लिए ब्रासर और कैलेंडर का प्रकाशन किया है, जो देश-विदेश की आठ भाषाओं में उपलब्ध है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

नहीं चलेगी कैंपा की मनमानी… अब ऐसे कसेगा शिकंजा, जानें क्या है प्लान

उत्तराखंड में प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) के कार्यों की निगरानी और सहयोग के लिए अब बाहरी संस्था की मदद ली जाएगी। इसके लिए शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में कैंपा के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये तक के कार्य होते हैं, जिनकी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

मंत्री बताएं जिम्मेदार कौन?… उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और घोटालों पर हमलावर हुई कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के नेताओं ने शनिवार को देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने कई मामलों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और कई घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच की आवश्यकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि […]