उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी………सड़क में गिरा विशालकाय पेड़, यातायात बाधित

हल्द्वानी- काठगोदाम हाईवे में नरीमन चौराहे पर शनिवार को पाखड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे आवागतन बाधित हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की कवायद शुरू करवा दी है। बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बीच शनिवार को बारिश के चलते काठगोदाम […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

साईबर फ्रॉड पर बड़ा प्रहार……..तीन गुना मुनाफे का लालच देकर करते थे ठगी, सरगना गिरफ्तार

साईबर फ्रॉड मामले में उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र ने गिरोह के सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह शातिर सोशल मीडिया साइट्स में विज्ञापनों के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ितों से धनराशि जमा कराते थे। एल्टासफंड एप डाउनलोड कराकर पीडितों को […]

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं

कुमाऊं में दर्दनाक हादसा………ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा से गैस सिलेंडर लेकर पिथौरागढ़ जा रहा वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार यह हादसा अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को सिलेंडर ले जाने के दौरान शुक्रवार रात […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ सोशल

उत्तराखंड……….पुलिस ने रूकवाया बाल विवाह, अब परिजन करेंगे ये काम

उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में नाबालिक की शादी की सूचना पर एएचटीयू टीम ने तत्परता दिखाई और शादी रूकवा दी। इतना ही नहीं परिजनों से लिखित में यह भी लिया गया कि अब बालिग होने पर ही शादी कराएंगे। पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक की शादी कराई […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

महिला से हैवानियत…….घर में घुसकर बनाई वीडियो, फिर लूट ली अस्मत, ये है मामला

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसे व्यक्ति ने महिला का वीडियो बना दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि विरोध पर उस पर हमला बोला ‌गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जसपुर […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

अवैध संबंध में चढ़ी ममता की बलि………मां ने बेटी को दे दी खौफनाक मौत, ऐसे खुला राज!

उत्तराखंड की राजधानी दून में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हत्यारोपी युवती की अपनी ही मां निकली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पुत्री की हत्या की और उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि 27 जून सुबह को पटेल नगर थाना क्षेत्र के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं सुसाइड हल्द्वानी

हल्द्वानी…….संदिग्ध हालात में फंदे में झूलता मिला शिक्षक की पत्नी का शव

हल्द्वानी में शिक्षक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वह निजी कंपनी में कार्यरत थी। परिजन उसे फंदे से उतार अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में घरेलू विवाद की बात […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

गजब………..रोडवेज की भूमि पर कर लिया कब्जा, अब कर्मचारियों पर होगा एक्शन

हल्द्वानी। मंडलायुक्त  दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी मै बैठक लेते हुए रूद्रपुर शहर में आधुनिक बस स्टेशन टर्मिनल एवं वर्कशाप भवन के निर्माण कार्यो की समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान आयुक्त के संज्ञान मे आया कि रूद्रपुर रोडवेज स्टेशन की भूमि पर रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

उत्तराखंड……स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सौगात, इन्हें मिली पदोन्नति

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे 48 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी पात्र फार्मेसी अधिकारियों को मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं रामनगर

कुमाऊं…….भाई-बहन को सांप ने डंसा, मौत

उत्तराखंड के रामनगर से दुःखद घटना सामने आई है। यहां पार्वती कुंज पीरूमदारा में सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। […]