फेसबुक का फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप… करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब कैद, खेल खत्म!
उत्तराखंड एसटीएफ ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड हर विलास नन्दी, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ को भिलाई से गिरफ्तार किया है। यह वही गिरोह है जिसने वर्ष 2024 में देहरादून निवासी एक रिटायर्ड सेना अधिकारी के साथ 34 लाख 17 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। […]









