उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल

निकाय चुनाव…..ओबीसी आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट, इतने दिन में होगा ये काम 

 उत्तराखंड सरकार ने उच्च न्यायालय में गुरुवार को ओबीसी आरक्षण को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर अध्यादेश लाकर अपनी मुहर लगाएगी। यह निर्णय रूद्रपुर निवासी रिजवान अंसारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

मधुमक्खियों का हमला….रिटायर्ड फौजी की मौत, युवती समेत कई गंभीर

उत्तराखंड में दुःखद घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की के बूचड़ी रेलवे फाटक के पास मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

भीषण अग्निकांड…..सेलाकुई फार्मा सिटी में धधकी आग, नौ कर्मी झुलसे

उत्तराखंड में गुरूवार को भीषण अग्निकांड हो गया। देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित फार्मा सिटी के हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कई अन्य सिलिंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फैक्टरी में काम […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

दोस्त से मिलने गए कारोबारी…..गोली लगने से हुई मौत, ये है पूरा मामला

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुड़की में एक फाइनेंस कारोबारी की संदिग्ध हालत में सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना बुधवार रात की है, जब 40 वर्षीय विवेक शर्मा अपने दोस्त से मिलने के लिए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद की हैं और अब […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल…. अप्राकृतिक कृत्य करने लगा पति, पत्नी के ये भी आरोप

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दहेज की कम रकम मिलने पर पति ने उसके साथ हर तरह का अत्याचार किया और जब वह […]

उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार

उत्तराखंड…..बालगृह से तीन बच्चे फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद स्थित राजकीय बालगृह से तीन बच्चे फरार हो गए। ये बच्चे सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन जब सभी बच्चे वापस लौटे तो तीन बच्चे ग़ायब मिले। इसके बाद बालगृह प्रशासन ने अपनी ओर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को मामले की सूचना पुलिस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल शिक्षा सस्पेंड

गड़बड़झाला…. शिक्षिका हुई सस्पेंड, ये है मामला

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, बहादराबाद में तैनात सहायक अध्यापिका सुनीता रानी को फर्जी चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी ने की है, जिन्होंने मामले की […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल

निकाय चुनाव…..तेज हुई तैयारियां, जारी हुए ये आदेश

आगामी नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में नैनीताल की जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार नैनीताल कार्यालय सभागार में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन की गाइड लाइन तहत टीम के साथ तैयारी शुरु करने के निर्देश […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

वन विभाग की टीम पर हमला…..एक और तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड में वन विभाग की टीम पर हमला करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत की गई। गदरपुर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को पीपलपडाव जंगल में […]

उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून

राहत की खबर…..प्रति यूनिट इतनी सस्ती हुई बिजली, जानें क‌ब से मिलेगा लाभ

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने नवंबर महीने में राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की है। फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत, यूपीसीएल ने बिजली दरों में औसतन 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी है, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में राहत मिलेगी। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक […]