उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…15 होटलों और 36 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के आसपास स्थित 15 होटलों के खिलाफ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया है, जिसमें इन होटलों द्वारा ठोस अपशिष्ट निकासी की व्यवस्था न होने और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लाइसेंस का अभाव पाया गया है। बोर्ड ने होटल संचालकों से जवाब मांगा है […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड पंचायत चुनाव… ग्रामीण प्रतिनिधित्व पर संकट! नेता प्रतिपक्ष के गंभीर आरोप

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की परिसीमन नीति के चलते पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सीटों की संख्या घट रही है, जिससे […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

‘परीक्षा पे चर्चा 2025’… पीएम मोदी ने लाखों नौनिहालों को दिया गुरू मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लाखों छात्रों से संवाद किया और उन्हें परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम में 3.30 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिनमें उत्तराखंड से लगभग 3 लाख छात्र भी शामिल थे। इस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

भाजपा का सख्त संदेश…. इन्हें नहीं मिलेगी पार्टी में जगह और पद, होगा ये काम

उत्तराखंड में भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर, मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में 2027 विधानसभा चुनाव समेत सभी आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में यह भी साफ किया गया कि अनुशासनहीन […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

दर्दनाक हादसा… चट्टान से नदी में जा गिरा युवक, मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक दीपक सिंह (32) जो एक सड़क निर्माण कंपनी में काम करता था, शनिवार शाम को घर लौटते समय संतुलन खो बैठा और […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

प्रधान पति से मारपीट… जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और धमकी

उत्तराखंड में सड़क निर्माण के दौरान ग्राम प्रधान पति से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना हरिद्वार जिले के रूड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमाल गांव में की है। आरोप है कि दो युवकों ने सड़क निर्माण के दौरान धर्मवीर के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। प्रधान […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई….धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर

उत्तराखंड में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए हरिद्वार के धनपुरा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कड़ी कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक ने बताया कि यह कदम ध्वनि प्रदूषण के गंभीर उल्लंघन के कारण उठाया गया है। उनका कहना था कि अब से धार्मिक स्थलों […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फिर डोली धरती… उत्तराखंड का ये जिला रहा केंद्र, इतनी रही तीव्रता

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।उत्तरकाशी जिले में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र बिंदु बाडाहाट रेंज, मन्डो जसपुर के जंगलों में था। भूकंप का समय 01:40:01 IST दर्ज किया गया और इसकी तीव्रता 2.05 मापी गई। भूकंप की गहराई 5 किमी थी, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… अतिक्रमण पर फिर बड़ी कार्रवाई, गरजी जेसीबी

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने एरोड्रम रोड, ठंडी सड़क वर्कशॉप लाइन, नैनीताल रोड और नरीमन चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की। टीम ने फुटपाथ पर रखे गए सामानों को जप्त किया और अतिक्रमण करने वाले […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर हादसा… खाई में गिरी पिकप, मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले के बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसा आज सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब पिकअप वाहन रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। वाहन के खाई में गिरने से चालक […]