उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल पिथौरागढ़ हिल दर्पण

नशे से रहें दूर… खेलों में पाएं सफलता, बॉक्सर कपिल ने दिया संदेश

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग इवेंट के फाइनल में प्रवेश करने वाले मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है: “नशे से दूर रहकर और किसी भी खेल में भाग लेकर अपने माता-पिता, राज्य और देश का नाम रोशन करो।” पिथौरागढ़ में खेल प्रतियोगिता के दौरान जारी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

किशोरी से हैवानियत… फिर ठिकाने बदलता रहा शातिर, ऐसे दबोचा

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पिथौरागढ़ जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस हाईवे में दरकी पहाड़ी, घंटों फंसे रहे वाहन

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही बंद रही। इस घटना के कारण यात्री और वाहन चालक फंसे रहे और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को हाईवे खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। बीआरओ (ब्रिज कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग) […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव पिथौरागढ़

गजब का प्रत्याशी… पुरूष ने महिला सीट से भरा पर्चा, हो रही चर्चा

उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के छह निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 44 नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें कई दावेदारों के नामांकन रद्द हो गए हैं। बेड़ीनाग में सभासद पद के लिए दो दावेदारों का नामांकन इस वजह से […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ स्वास्थ्य

108 को झूठी सूचना… भटकता रहा आपात वाहन, पुलिस का एक्शन

उत्तराखंड में एक व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस सेवा और पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने पर भारी पड़ गया। यह मामला पिथौरागढ़ में सामने आया। सच सामने आने पर चौकी वड्डा पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान किया है। विगत रात प्रेम राम, निवासी सानीखेत पट्टी पन्थ्यूरा ने 108 […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ सोशल

उत्तराखंड… शादी से पहले दुल्हन ने बुला ली पुलिस और फिर…

उत्तराखंड में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद बाल विवाह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में, पिथौरागढ़ जिले में एक 14 वर्षीय छात्रा ने यह जानकारी पुलिस को दी कि उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी है। इसके बाद थाना […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

कुमाऊं… इस वजह से की गई शराब सेल्समैन की हत्या, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में शराब की दुकान के सेल्समैन नीरज नैनवाल की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह नीरज द्वारा अपने सहकर्मी विक्रम सिंह से कमरा खाली कराए जाने को बताया जा रहा है। एसपी रेखा […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़

कुमाऊं… इस हाइवे पर भारी भूस्खलन, वाहनों की लगी कतारें

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी भूस्खलन की खबर है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे बंद हो गया और दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। यह घटना करीब 9 बजे चेतुलधार के पास हुई, जब पहाड़ी दरकने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। गनीमत […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

खौफनाक… पीट-पीट कर मार डाला युवक, सनसनी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र में  एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज नैनवाल (29) अल्मोड़ा का रहने वाला था और बुंगाछीना में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। वह यहां किराए के कमरे […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

पहले भगाई किशोरी… शादी के बाद शारीरिक शोषण, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में दो आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाकर उसकी शादी कर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी को भी सुरक्षित बरामद किया है। यह मामला तब सामने आया जब दोनों आरोपी […]