आस्था का आलोक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नैनीताल प्रवास रहा भक्ति और अध्यात्म से सराबोर
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार प्रातःकाल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर विधिवत पूजा की और राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों […]
        








