उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

राजस्व भूमि पर नहीं चलेगा कब्जा!… अवैध धार्मिक निर्माणों पर गरजा बुलडोज़र

उत्तराखंड में अवैध धार्मिक निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को रामनगर तहसील के ग्राम लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया और चोरपानी क्षेत्र में राजस्व (नाप) भूमि पर बनी तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया। यह कार्रवाई भूमि कास्तकार की लिखित शिकायत और अनुरोध के आधार पर की गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी में हादसा…मां की दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर रुद्रपुर से अपनी बेटी की रेलवे परीक्षा दिलाने आई मां-बेटी स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार हिल दर्पण

विधायक की बढ़ीं मुश्किलें!…पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में लगातार विवादों से घिरे  विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विधायक पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला गौवंश की मौत के बाद भड़की हिंसा और पुलिस पर हमले से जुड़ा है। पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार समेत 11 नामजद और 90 अज्ञात लोगों, कुल 101 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

जहरीले सांपों का ड्रामा!…कोबरा और रसल वाइपर का अवैध तांडव, ऐसे फूटा भांडा

उत्तराखंड में जंगल में चल रहे अवैध वेनम सेंटर पर पुलिस और वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से आई पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) टीम ने स्थानीय वन विभाग के साथ मिलकर छापा मारा। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में खंजरपुर गांव स्थित इस सेंटर से 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर समेत कुल 86 जहरीले सांप बरामद किए […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…यहां पलटी बस, दो की मौत की खबर

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टिहरी जिले में एक और भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना गढ़वाल मंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश-चंबा पर नगणी के समीप हुई, जहां एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव जजमेंट नैनीताल

पंचायत चुनाव विवाद… ‘जीरो जोन’ में नियमों की उड़ाई धज्जियां? इस अफसर पर हाईकोर्ट सख्त, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में टिहरी जिले की कुंड ग्राम पंचायत के प्रधान पद के चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर सुनवाई हुई। मामला मतगणना के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की मौजूदगी और चुनाव परिणाम को टाई घोषित कर लॉटरी से विजेता तय करने को लेकर है। इस पर हारे हुए प्रत्याशी की ओर से […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

‘क्राइम शो’ बना जुर्म की पाठशाला… यूट्यूब से सीखा हर कदम का प्लान, फिर अंजाम दिया खौफनाक कांड!

उत्तराखंड  में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी शो से प्रेरित होकर दो युवकों ने होटल कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या की खौफनाक साजिश रची। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

टल्ली युवकों का तांडव!….पुलिस से भिड़े हुड़दंगी, सिपाही गंभीर, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड के सीमांत ज़िले पिथौरागढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धारचूला कस्बे में बीती रात रात्रि गश्त के दौरान कुछ उपद्रवी युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घटना कोतवाली धारचूला क्षेत्र की है और यह करीब रात 1 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी पुलिस का कड़ा एक्शन… फोर्स के साथ बढ़ाई सख्ती, बनभूलपुरा में मची खलबली!

हल्द्वानी में पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बार फिर व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर लगभग 1050 लोगों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते 41 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार 9 सितंबर 2025 को बनभूलपुरा थाना और आसपास के […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

रफ्तार का कहर…दीवार तोड़ शोरूम में घुसा ट्रक, कारें क्षतिग्रस्त, CCTV देख चौंक गए लोग

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। राजधानी दून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में शोरूम परिसर में खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय शोरूम बंद था, जिससे […]